चमड़ा तथा फुटवियर उद्योग में रोजगार बढ़ाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह योजना वस्त्र उद्योग में रोजगार सृजन के लिए पहले से जारी विशेष योजना के तर्ज पर होगी।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद में बताया कि स्किल अपग्रेडेशन प्रोग्राम ‘स्ट्राइव’ के अगले चरण पर 2017-18 में 2200 करोड़ रु. खर्च किए जाएंगे।
‘स्ट्राइव’ के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं बाजार में इसकी प्रासंगिकता बढ़ाने तथा औद्योगिक क्लस्टर के जरिए प्रशिक्षु पाठ्यक्रमों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
राज्यों के सहयोग से पांच विशेष पर्यटन क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि टूरिज्म से बड़ी संख्या में जॉब्स मिल सकते हैं। दुनियाभर में अतुल्य भारत 2.0 अभियान चलाए जाने की घोषणा भी की गई।