बस स्टॉप को लाइब्रेरी में बदल दिया

असम में अब स्टॉप पर बस का इंतजार करना आपको खलेगा नहीं। दरअसल, यहां के एक बस स्टॉप को लाइब्रेरी में बदल दिया गया है। ऐसे में यहां रुकने वाले लोग किताब पढ़ते हुए अपना समय बिता सकते हैं।
यह अनोखा प्रयोग ब्रह्मपुत्र साहित्य महोत्सव में किया गया है। यह लिट्रेचर फेस्टिवल राज्य में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए इसे सफल माना जा रहा है।
एक आउटडोर विज्ञापन एजेंसी के निदेशक अनूप खन्ना ने विशेष ‘पुस्तकालय’ को स्थापित किया है। यहां उन्होंने 200-250 किताबें अलमारियों में लगाकर उसे बहुरंगी रोशनी से सजाया है।
यहां उन्होंने एक बोर्ड भी लगाया है, जिसमें लिखा है- दुनिया उनकी है, जो पढ़ते हैं। यहां एक बात और भी अच्छी है कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *