सात मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के बाद हर तरफ से आलोचना झेल रहे डोनाल्उ ट्रंप ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा– ‘सभी लोग दलील दे रहे हैं कि यह बैन हो या नहीं। आप चाहे जो कहें, लेकिन यह बुरे लोगों (बुरे इरादे वाले) को देश से दूर रखने के लिए है।’
ट्रंप के विवादित कार्यकारी आदेश के अनुसार ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों के अमेरिका में दाखिल होने पर रोक रहेगी।
वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अमीरात ने भी कहा कि सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में दाखिल होने पर लगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रोक इस्लाम विरोधी कदम नहीं है।
यूएई ने कहा है कि अमेरिका के नए प्रशासन का फैसला किसी धर्म विशेष के खिलाफ है। उन्होंने अपने रूसी समकक्ष सजेर्ई लावारोव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, अमेरिका ने एक संप्रभु निर्णय लिया है। यह फैसला दुनिया में बड़े पैमाने पर मुसलमानों पर लागू नहीं होता है।