देश की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए तो हर जवाब देने के लिए तैयार

केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि अगर किसी ने हमारे देश की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए तो हम हर तरह का जवाब देने के लिए तैयार हैं। पर्रिकर बेगलुरु में आयोजित एयरोइंडिया 2017 शो का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एफडीआई के मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर हम हमेशा कन्सर्न हैं। पाक और चीन से रिश्तों को लेकर कहा कि पाकिस्तान और चीन के साथ हम अच्छे संबंध चाहते हैं। मैं किसी को दुविधा में नहीं रखना चाहता लेकिन हम तैयार हैं।
रक्षा मंत्री ने भारत-चीन सीमा पर ब्रम्होस मिसाइल की तैनाती को लेकर कहा कि अगर भारत की सुरक्षा को लेकर किसी ने सवाल खड़ा करने की कोशिश की तो हम हर तरह के जवाब के लिए तैयार हैं। मेंरी तैयारियां स्वतंत्र अभ्यास हैं और कोई अपराधिक कृत्य नहीं है। किसी भी पड़ोसी देश को इससे डरने की जरूरत नहीं है कि मैं क्या कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *