मैंने कभी इतना बेईनाम मीडिया नहीं देखा बकौल ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे सात मुस्लिम देशों पर पाबंदी लगाने वाले नए कानून पर अगले हफ्ते हस्ताक्षर कर सकते हैं। ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।
मालूम हो ट्रैवल बैन का यह मामला कोर्ट में है। इससे पहले कोर्ट को दिए दस्तावेज में ट्रंप सरकार की तरफ से कहा गया है कि 7 मुस्लिम देशों पर लगाए गए ‘ट्रैवल बैन’ पर लंबी मुकदमेबाजी के बजाए इसमें बदलाव किया जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मौके पर मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए चुनाव प्रचार के दौरान रूस के साथ लगातार संपर्क में रहने की खबरों को फर्जी बताया।
ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा, मैंने कभी इतना बेईनाम मीडिया नहीं देखा। एक घंटे 15 मिनट लंबी चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राष्ट्रपति के कामकाज में दखल को अभूतपूर्व करार दिया।
ट्रंप ने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा, कल को लोग कहेंगे कि ट्रंप डींग हाकते हैं। मैं डींग नहीं हांक रहा हूं। मैं आपको साफ-साफ कह रहा हूं। आप लोग बेईमान हैं। मुझे यह कहते हुए अच्छा लग रहा है।
बकौल ट्रंप, रूस और मेरे संबंधों को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वो फर्जी हैं। मेरी सरकार को कई समस्याएं पिछली सरकार से मिली हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे सारे झंझट विरासत में मिले हैं। देश में भी और बाहर भी झंझट हैं।
ट्रंप की इन बातों की अलग-अलग तरह से समीक्षा की जा रही है। सीएनएन के मुताबिक, राष्ट्रपति की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आनन-फानन में बुलाई गई। व्हाइट हाउस के पास मीडिया से बात करने का कोई मुद्दा नहीं था, लेकेिन ट्रंप अपनी बात रखना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *