नोटबंदी के दौरान 140 करोड़ रुपए का 430 किलोग्राम सोना भारतीय बाजार में खपाने के आरोप में नोएडा के श्री लाल महल ज्वेलरी कंपनी के मालिक देवाशीष गर्ग को गिरफ्तार किया गया है। वह पंजाबी बाग दिल्ली में रह रहे थे।
23 दिसंबर 2016 को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नोएडा विशेष आर्थिक जोन में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर फर्जीवाड़ा उजागर किया था। उस दौरान देवाशीष के पिता प्रेमचंद को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई ने मामले की जानकारी सेंट्रल इकोनॉमिक इंटेलीजेंस ब्यूरो को भी दी थी।
ब्यूरो ने देवाशीष को कंजर्वेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज एंड प्रिंवेंशन ऑफ स्मगलिंग एक्टीविटिज एक्ट 1974 का दोषी पाया। डीआरआई के अनुसार कंपनी विदेश से शून्य सीमा शुल्क पर सोना मंगाकर उसके गहने तैयार करती है, जिसे सिर्फ निर्यात किया जा सकता है।