ट्रांसजेंडर्स छात्रों की सुरक्षा के लिए बनाए गए फेडरल दिशा-निर्देशों को ट्रंप प्रशासन खत्म करने पर विचार कर रहा है। इसके तहत ट्रांसजेंडर्स छात्रों को अलग से लॉकर्स रूम और वॉशरूम के इस्तेमाल करने की योजना थी।
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ओबामा सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस से राज्यों की स्वायत्तता को खतरा पैदा हो गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रिपब्लिकंस पार्टी ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। रिपब्लिकन कहा करते थे कि ओबामा के इस फैसले से राज्यों द्वारा कानून बनाने की शक्ति पर प्रभाव होगा।
ट्रंप के इस फैसले के बाद राज्य सरकारें छात्रों से संबंधित गैर-विभेदकारी गाइडलाइंस पर खुद फैसला कर सकेंगी। राज्य सरकारें छात्रों के हित में फेडरल गाइडलाइंस को अपनी जरूरतों के साथ व्याख्या कर लागू कर सकेंगी। शिक्षा सचिव बेत्सी डिवोस ने कहा कि स्थानीय जरूरतों को स्थानीय प्रशासन बेहतर ढंग से समझता है, और वे लोग बेहतर फैसला कर सकते हैं।
अमेरिका के न्याय और शिक्षा विभाग का कहना है कि ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए जारी गाइडलांइस को कई स्तर पर कानूनी चुनौती मिली थी। वॉशरूम और लॉकर्स रूम को लेकर जो नीतियां बनी थी, वो एक तरह से अलगाव की भावना को भी जन्म दे रही थी।
जानकारों का कहना है कि ओबामा प्रशासन के फैसले का कई स्तर पर विरोध भी हुआ था। खास लोगों के साथ साथ आम लोगों का मानना है कि अभी ये कह पाना मुश्किल है कि स्कूलों पर इसका असर किस तरह होगा।