कौन कहता है बुजुर्ग टेक्नोलॉजी नहीं समझते

किसने कहा कि बुजुर्ग एडवांस टेक्नोलाॅजी नहीं समझते? हमारी टेक-सेवी सोसाइटी के इन माने गए मापदंडों को चुनौती देते हुए जापान की 81 साल की एक महिला ने हाल ही में एक ऐप बनाया है जो कि लोगों को परंपरागत डाॅल डिस्प्ले को रखने का सही तरीका दिखाता है।
यह ऐप हिनामत्सुरी की सदियों पुरानी परंपरा का सम्मान करने के उद्देश्य से बनाया गया। यह ऐप फेस्टिवल के लिए ट्रेडिशनल डाॅल डिस्प्ले को सही तरीके से तैयार करना सिखाता है।
यूट्यूब ने पेश की लाइव टीवी सर्विस, केबल टीवी के लिए बना चुनौती
इस ऐप का नाम Hinadan दिया गया है जो कि Hina मतलब डाॅल और dan यानी टीयर से बना है।
मसाका का एक ब्लाॅग भी है जो कि जापानी और इंग्लिश लैंग्वेज में है। वे इस ब्लाॅग पर अपने ट्रेवल की क्लिप शेयर करती हैं और लोगों को सिखाती हैं कि कैसे आर्ट बनाने में एक्सेल का यूज करें। इसके अलावा उन्हें टोक्यो में TEDx Talk में शामिल किया जा चुका है जहां उन्होंने डिजिटल दुनिया के बारे में खुलकर बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *