लगातार 72 घंटे तक स्केटिंग करते बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

लगातार 72 घंटे तक स्केटिंग करते हुए 15 अलग-अलग मुद्राओं का प्रदर्शन कर मप्र न सिर्फ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है, बल्कि लिमका बुक समेत 6 रिकार्डों में प्रदेश का नाम दर्ज हो गया है। कर्नाटक के बेलगांव में शिवगंगा स्केटिंग क्लब द्वारा आयोजित लांगेस्ट मल्टी ऑबजेक्टिव स्केटिंग रिकार्ड में देश के सभी राज्यों से 431 स्केटर्स प्रदर्शन के लिये चुने गए थे। जिनमें मप्र की ओर से सतना के 10 स्केटर्स भी चुने गए जिन्होंने कोच वैभव अग्रवाल के साथ लगातार 72 घंटे तक स्केटिंग करते हुए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर लिया। जिसका सर्टिफिकेट लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा 11 मार्च को प्रदान किया गया है।
बेलगांव में 31 मई 2016 की शाम पांच बजे से लेकर तीन जून की शाम 5 बजे तक वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका प्रदर्शन किया गया था। जहां स्क्ेटर्स ने 72 घंटों के दौरान 15 सकरात्मक उद्देश्यों को दर्शाने वाले प्रदर्शन किए। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, तम्बाकू छोड़ों स्वस्थ्य रहो, सड़क सुरक्षा पर्यावरण, वायु प्रदूषण जैसे कई उद्देश्य शामिल रहे। स्केटिंग के दौरान 3 दिनों में खिलाड़ियों ने 1264 किमी की दूरी तय की।
मप्र से जो स्केटर्स चुने गए वो सभी सतना जिले के रहने वाले हैं। जिनमें कोच वैभव अग्रवाल तथा स्केटर्स कु. विशेषता सिंह, देव वाधवानी, उत्कर्ष अग्रवाल, अनिकेत गुप्ता, प्रांचल कसेरा, सूर्यांश सिंह, प्राजंल मिश्रा, मनीष सोनी, ओम गुप्ता, कार्तिक सोनी शामिल रहे। जिन्हें लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा प्रमाण-पत्र भेजा गया है।
विश्व में पहली बार रिकार्ड के दौरान किसी देश ने अलग-अलग मुद्राओं का प्रदर्शन किया है। जिसका नाम लिम्का बुक के अलावा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड , वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया, यूनिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड , इंडियन एचीवर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड , इण्डिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *