पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद मणिपुर और गोवा में भाजपा ने दाव मारते हुए सरकार बनाने की तैयारी कर ली है वहीं दोनों राज्यों में ज्यादा सीटें पानी वाली कांग्रेस देखती रह गई। कांग्रेस ने हार ना मानते हुए इस मुद्दे को अब संसद के दोनों सदनों में उठाने की तैयारी कर ली है।
कांग्रेस ने इस विषय पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है वहीं भाजपा ने ह्विप जारी कर अपने सभी सदस्यों को लोकसभा में मौजूद रहने को कहा है। गोवा में भाजपा द्वारा सरकार गठन को कांग्रेस ने असंवैधानिक करार दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है लिहाजा राज्यपाल को कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए था। पणजी में आज कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक हुई जिसमें सभी संभावनाओं पर विचार किया गया।