उनकी महान खोजों ने इलेक्ट्रिकल पावर सप्लाय की दुनिया को बदलने में बड़ा योगदान दिया।

वायरलेस टेलीकम्यूनिकेशन और बिजली की सप्लाय के लिए पहले मैग्निफायर को निकोला टेस्ला नामक वैज्ञानिक ने सन् 1895-98 के दौरान डिजाइन किया था। इससे 51 फीट व्यास के क्षेत्र में बिजली भेजी जा सकती थी।
1899 में टेस्ला अमेरिका के कोलेरेडो शिफ्ट हो गए। वहां पोलीफेज अल्टरनेटिंग करंट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन सामने आ चुका था, जिससे उन्हें बिना चार्जिंग के इलेक्ट्रिक पावर मिल सकता था।
यहां आकर उन्होंने अपने प्रयोगों पर हाथ से 500 पन्नों की डायरी लिखी। टेस्ला ने अपनी खोजें जारी रखीं और तीन
जुलाई 1899 को टेस्ला ने टेरेस्टेरियल स्टेशनरी वेव्स की खोज की। उन्होंने इस सिद्धांत की भी खोज की कि धरती कम प्रतिरोधकता के साथ इलेक्ट्रिक तरंगों की चालक है।
बाद में उनकी इन महान खोजों ने इलेक्ट्रिकल पावर सप्लाय की दुनिया को बहुत प्रभावित किया और दुनिया को बदलने में बड़ा योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *