गुजरात में राजनीतिक गर्माहट शुरू

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक गर्माहट शुरू हो गई है। कांग्रेस टिकट के दावेदार तलाशने में जुट गई है।
भाजपा ने 2012 की तरह इस बार भी विधानसभा की 182 में से 150 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। हालांकि कांग्रेस ने गुजरात में समय से पहले विधान सभा चुनाव कराए जाने की अटकलें लगाई हैं।
चर्चा है कि प्रदेश सरकार अगले महीने विधानसभा को भंग कर जून में चुनाव करा सकती है। वहीं, कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर मचे बवाल के बीच नेता प्रतिपक्ष शंकर सिंह वाघेला ने खुद को इस दौड़ से बाहर बताया है।
इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि वह राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिल कर कोई नई योजना बना रहे हैं, जिससे कांग्रेस को नुकसान पहुंच सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा में कांग्रेस की विजय ही उनका सपना है। मालूम हो, पांच प्रदेशों से फुर्सत मिलते ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपना ध्यान इस वर्ष दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों पर केंद्रित कर दिया है।
कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए भाजपा सूबे में सैकड़ों जगह विजय उत्सव का आयोजन करेगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बंपर जीत के लिए शाह के भव्य स्वागत की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *