देश की संसद में एमपी के नवरत्नों का बोलबाला

देश की संसद में मध्‍यप्रदेश के अच्छे दिन चल रहे हैं। यहां पर एमपी के नवरत्नों का बोलबाला है। लोकसभा के संचालन से लेकर संसद की सुरक्षा तक की जिम्मेदारी प्रदेश से जुड़े लोगों के हाथों में है। प्रशासनिक ही नहीं, सियासी तौर पर भी यहां राज्य का दबदबा है। लोकसभा में कांग्रेस और भाजपा दोनों के चीफ व्हिप की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के सांसदों के हाथ में है तो वहीं राज्यसभा में भी कांग्रेस ने चीफ व्हिप की जिम्मेदारी यहीं के सांसद को सौंप रखी है।
संसद से जुड़े मीडिया में भी मध्यप्रदेश के ही चेहरे चमक रहे हैं। लोकसभा टीवी के सीईओ और एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश के ही हैं तो राज्यसभा टीवी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी यहीं से हैं। वहीं लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी (मीडिया) भी मप्र से ही हैं। अब बच गई सुरक्षा तो वह भी मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *