जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने पकड़ी नोट छापने की फैक्ट्री

जयपुर के बस्सी पुलिस थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को पुलिस ने नकली नोट छापने की फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री में दो हजार व पांच सौ और 100 रुपये के नकली नोट तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री पिछले दो माह से चल रही थी और यहां से छपे पांच लाख रुपये के नकली नोट बाजार में चलाए भी जा चुके हैं। पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से दो लाख के नकली नोट बरामद किए गए। फैक्ट्री से स्कैनर, कलर प्रिंटर सहित कई सामान बरामद किए गए।
जयपुर डीसीपी पूर्व राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त छोटेलाल माली अपने घर में यह फैक्ट्री चला रहा था।
दूसरा आरोपी मुकेश बावरिया अलवर जिले का रहने वाला है। पकड़े गए अन्य तीन आरोपी जयपुर के ही रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *