सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तस्वीरें साझा करने वाली सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। उनको 69 लाख लोग फॉलो करते हैं। इस मामले में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी पीछे छोड़ दिया है। ट्रम्प 63 लाख फॉलोवर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि पोप फ्रांसिस तीन नंबर पर हैं जिन्हें 37 लाख लोग फॉलो करते हैं।
अभी तक वेबसाइट पर 101 पोस्ट साझा करने वाले मोदी इस मंच पर सबसे ‘प्रभावी विश्व नेता’ हैं। मोदी को उनके पोस्ट पर मिले लाइक और टिप्पणियों के आधार पर सबसे प्रभावी नेता करार दिया गया है। यह निष्कर्ष एक वैश्विक अध्ययन ‘वर्ल्ड लीडर्स ऑन इंस्टाग्राम’ के विश्लेषण पर आधारित है। इसके तहत पिछले एक वर्ष में इंस्टाग्राम पर मौजूद 325 राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और विदेश मंत्रियों के खातों का अध्ययन किया गया है।
जनसंपर्क कंपनी ब्रुसन-मास्टेलर के विश्लेषण के अनुसार, मोदी के एक पोस्ट पर औसतन 2,23,000 प्रतिक्रियाएं (लाइक, टिप्पणी) मिलती हैं। मोदी ने अभी तक भले ही केवल 53 तस्वीरें पोस्ट की हैं, लेकिन फोटो शेयरिंग एप पर वह दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे हैं। कारोबार तथा अन्य क्षेत्रों के नेताओं को भी सरकार द्वारा इंस्टाग्राम के इस्तेमाल से सीख लेनी चाहिए।
ट्विटर पर ये हस्तियां हैं टॉप पर
कैटी पैरीः 96,968,090 ट्विटर फॉलोअर्स
जस्टिन बीबरः 93,030,969 ट्विटर फॉलोअर्स
बराक ओबामाः 86,698,985 ट्विटर फॉलोअर्स
टेलर स्विफ्टः 84,120,534 ट्विटर फॉलोअर्स
रिहानाः 70,916,884 ट्विटर फॉलोअर्स
(मोदी का नाम 39वें नंबर पर हैं। उनके 28,931,990 फॉलोअर्स हैं, और 14,647 ट्वीट किए हैं।)
फेसबुक पर ये हस्तियां है टॉप पर
बराक ओबामाः 54,645,231 लाइक्स
नरेंद्र मोदीः 40,625,052
मिट रोमनीः 10,484,672
हिलेरी क्लिंटनः 10,183,521
रेसेप तायिप एर्डिगनः 8,946,691

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *