दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले 7 संकल्प पत्र जारी

राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव करीब हैं और इससे पहले भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। रविवार को जारी किए गए इस संकल्प पत्र में 10 रुपए में खाने के अलावा और भी कई अन्य वादे किए गए हैं। भजपा ने संकल्प पत्र में कुड़े को लेकर भी कुछ कदम उठाने का वादा किया है ताकि राजधानी को आए दिन गंदगी का सामना ना करने पड़े।
यह वादे किए
दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने का वादा।
निगम के कामकाज में पारदर्शिता लाने मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी।
भाजपा निगम में वापस आई तो कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा।
निगम को फंड तुरंत मिले इसके लिए जरूरी कदम उठाएंगे।
दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 10 रुपये में भोजन।
महीने में पार्षद वार्ड के सभी आरडब्लूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रत्येक संपति को अलग विशेष नंबर दिया जाएगा।
लाइसेंस जारी करने के सिंगल विंडो।
ढलाव घर खत्म होंगे, लैंडफिल साइट के कूड़े का हाइवे निर्माण में प्रयोग।
निगम के स्कूलों को निजी स्कूल गोद लेंगे।
लघु उद्योग को लाइसेंस से मुक्त करेंगे, ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड बनाने का वादा।
स्टैंड पर पानी और शौचालय की व्यवस्था।
अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाएंगे।
500 वर्गमीटर के प्लाट पर नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म की जाएगी।
छठ घाटों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
रेहड़ी पटरी वालों का पक्का रजिस्ट्रेशन, बुजुर्गों, विधवा और दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी के लिए नियमित समीक्षा।
सफाई कर्मचारियों को निशुल्क जीवन बीमा और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा।
अस्थायी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का वादा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *