त्रिपुरा में पहली बार पूर्ण बहुमत आज से होगा भगवा राज

त्रिपुरा में पहली बार पूर्ण बहुमत पाने के बाद आज से राज्य में भगवा राज होगा। बिप्लव देव ने एक भव्य आयोजन में पीएम मोदी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है।राज्यपाल तथागत रॉय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा जुष्णु देब बर्मन ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी अगरतला के असम राइफल्स ग्राउंड में हो रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस समारोह में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। पूर्वोत्तर के इस राज्य में यह पहली भाजपा सरकार होगी। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा और आइपीएफटी को 43 सीटों पर सफलता मिली है। इस राज्य में 25 वर्षों से माकपा नीत वाम मोर्चा की सरकार थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।
48 वर्षीय देब ने छह मार्च को राज्यपाल तथागत राय के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा और आइपीएफटी को क्रमशः 35 और आठ सीटों पर सफलता मिली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े रहे देब ने भाजपा की सफलता दिलाई है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छह मार्च को कहा था कि जे. देबबर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे। चरिलाम एसटी सुरक्षित क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो जाने से देबबर्मा अभी तक विधायक नहीं चुने जा सके हैं। इस क्षेत्र से माकपा प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण चुनाव टाल दिया गया है और 12 मार्च को यहां चुनाव कराया जाएगा।
आइपीएफटी के अध्यक्ष एनसी देबबर्मा ने कहा कि नए मंत्रिमंडल में पार्टी के दो मंत्री होंगे। भाजपा और पूर्वोत्तर डेमोक्रेटिक अलायंस के अध्यक्ष हिमंत बिस्व शर्मा के साथ बैठक में इस बात का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *