नशे में धुत एक महिला ने किया मेट्रो ट्रैन में हंगामा

सीआईएसएफ अधिकारियों ने सोमवार को नशे में धुत एक महिला को दिल्ली मेट्रो में चढ़ने नहीं दिया।हालांकि, आधिकारिक वाहन से महिला को उसके घर तक भेजने की व्यवस्था सीआईएसएफ ने की।
सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय महिला ने बहुत शराब पी रखी थी। नशे की हालत में वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। नियमों के तहत, मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों ने महिला को मेट्रो स्टेशन में नहीं जाने दिया।
हालांकि, साउथ दिल्ली की रहने वाली वह महिला बार-बार मेट्रो में सफर करने की गुजारिश कर रही थी। मगर, उसकी हालत ऐसी नहीं थी कि उसे मेट्रो परिसर में या मेट्रो में सफर करने की इजाजत दी जाती। मामला समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन का है।
घटना करीब 10:45 का है जब मेट्रो की आखिरी ट्रेन निकलने वाली थी। महिला को मेट्रो में चढ़ने से रोका गया, तो वह ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों से उलझ गई। इसे देखते हुए सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बुला ली।
एक अधिकारी ने बताया कि मामले को हल करने के लिए हमने महिला के पति को फोन किया। उसने गुजारिश की कि हम महिला को धौला कुआं मेट्रो स्टेशन तक पहुंचा दें और वहां से वह महिला को ले जाएगा। इसके बाद महिला को आधिकारिक वाहन में एक पुरुष और एक महिला कॉन्सटेबल से साथ भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि कई बार शराबी यात्रियों के कारण अन्य यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसे देखते हुए नशे में धुत लोगों को मेट्रो में चढ़ने की इजाजत नहीं दी जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *