गर्लफ्रेंड से मिलने जाते आशिक़ के कैमरे की क्लिक से लिया फोटो दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल और देखा गया फोटो बना

इस फोटो को आप जरूर पहचानते होंगे। यह दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया और देखा गया फोटो है। अमूमन…

कोलंबिया में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 250 के पार कोलंबिया में बारिश के बाद शुक्रवार रात हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 250 के पार पहुंच गई है। घरों के ध्वस्त होने से 180 लोग घायल हो गए और सैकड़ों अब भी लापता है। इस हादसे में 300 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। बारिश से यहां की तीन नदियों में आई बाढ़ से कई घर, पुल, वाहन और पेड़ बह गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन और बाढ़ के चलते दक्षिणी कोलंबिया के मोकोआ शहर में कीचड़ का ढेर लग गया। पुटुमायो प्रांत में बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। सेना के एक अधिकारी का कहना है कि मुख्य अस्पताल में इतनी भीड़ हो गई है कि उन्हें संभालने में दिक्कत हो रही है। कोलंबिया के राष्ट्रपति मैन्युअल सैंतोस ने पुतुमायो की राजधानी मोकोआ का दौरा कर बचाव और सहायता कार्यों का जायजा लिया। राष्ट्रपति मैन्युअल सांतोस ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा राहत कार्यक्रम के तहत राहत और बचाव के लिए सैनिकों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा 200 लोगों के मरने की सूचना है। लेकिन यह संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि 200 लोग लापता बताए जाते हैं। सरकारी मौसम विभाग के मुताबिक कोलंबिया में मार्च के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है और ये सिलसिला साल 2011 से जारी है।

कोलंबिया में बारिश के बाद शुक्रवार रात हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 250 के पार पहुंच गई है।…

चीनी रक्षा मंत्री जनरल वांगुओन ने किया नेपाल दौरा द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

एक मार्ग एक परियोजना नीति पर बात की नेपाल प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने चीन के रक्षा मंत्री से चीनी…

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय विवाह कानून को राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने मंजूरी दी

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से जुड़े बहुप्रतीक्षित विवाह कानून को राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने मंजूरी दे दी है। इसके…