उत्तरप्रदेश सरकार मुफ्त लैपटॉप बांटने की अपनी योजना बंद कर सकती है। राज्य के मंत्री और सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के निकट सहयोगी गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कल सुल्तानपुर में कहा कि सरकार यह योजना खत्म करने पर विचार कर रही है, क्योंकि यह बहुत महंगी पड़ रही है और हाल के लोकसभा चुनावों में पार्टी को इससे कोई फायदा भी नहीं मिला। इस योजना पर पिछले वित्त वर्ष में २८ हजार करोड़ रूपये खर्च हुए।