सोलहवीं लोकसभा का प्रथम सत्र आज शुरू हुआ

सोलहवीं लोकसभा का प्रथम सत्र आज शुरू हुआ। ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा कल तक के स्थगित कर दी गई। संसद ने दिवंगत नेता के सम्मान में कुछ समय का मौन रखा। अस्थायी अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की कि सांसदों को कल शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी सीट तक ले गये। पूरे सदन ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पहली पंक्ति में बैठे विभिन्न दलों के सभी नेताओं का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *