इराक में फंसे ४० भारतीय मंगलवार को स्वदेश लौटेंगे

हिंसाग्रस्त इराक में फसे चालीस भारतीय मंगलवार को सुरक्षित स्वदेश लौंट आएंगें जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूदीन

ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि बंधक बनाई गई ४६ भारतीय नर्सें सुरक्षित हैं और मंत्रालय उनके संपर्क में है। प्रवक्ता ने बताया कि इराक में विभिन्न कार्यस्थलों और परिसरों में रह रहे भारतीयों से सम्पर्क करने के लिए बगदाद में दो सचल इकाइयां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि अब बगदाद के दक्षिण और सभी शहरों में इस प्रकार की इकाइयां कायम की जा चुकी हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में खाड़ी देशों में भारतीय राजदूतों की आज नई दिल्ली में हुई बैठक के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि इराक में भारतीय नागरिकों की मदद के लिए भारतीय समुदाय कल्याण कोष से कुछ धन बगदाद स्थित दूतावास को भेजा जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज इराक में आतंकवादियों द्वारा कब्जे में लिए गए भारतीयों के परिजनों से मुलाकात की। श्रीमती स्वराज ने इराक में रेड क्रिसेन्ट के साथ अपनी बातचीत का ब्यौरा दिया। उन्होंने भारतीय राजदूत का संदेश परिजनों को पढ़कर सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *