संघर्षरत इराक से लगभग डेढ़ सौ भारतीयों के आज शाम भारत लौटने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने यह जानकारी दी। भारत, इराक के संघर्षमुक्त इलाकों से ६०० भारतीयों
की इस सप्ताह वापसी के प्रयास कर रहा है। इराक की ताजा स्थिति की जानकारी देते हुए श्री अकबरूद्दीन ने बताया कि इराक में भारतीय दूत उन भारतीयों को टिकट दिलाने और कागजी कार्रवाई पूरी कराने में मदद कर रहे हैं, जो स्वदेश वापस आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कल नजफ से ६०, कर्बला से ३० और बगदाद से चार भारतीय स्वदेश के लिए रवाना हुए।