रिपोर्ट बदलने के आरोप पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से रिपोर्ट मांगी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ छेडछाड के आरोपों के बारे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के निदेशक से रिपोर्ट मांगी है।

डॉक्टर हर्षवर्धन जवाब दे रहे थे कि एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ० सुधीर गुप्ता ने केंद्रीय प्रशासनिक ट्राब्यूनल में शपथ पत्र दायर कर कहा है कि यूपीए सरकार के दो मंत्रियों ने श्रीमती पुष्कर की मौत सामान्य परिस्थितियों में होने की रिपोर्ट देने के लिए उन पर दबाव डाला था। टेलीविजन चैनल पर ये समाचार आने के बाद कि उनका कोई स्पेसिफिक आरोप है। मैंने एम्स के डॉयरेक्टर से इस संदर्भ में डिटेल्ड जानकारी लेने के लिए उन्हें लिखकर भेजा है। श्रीमती पुष्कर इस वर्ष जनवरी में नई दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह एम्स के डॉ० सुधीर गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो डॉ० गुप्ता से पूछताछ की जायेगी। उन्होंने बताया कि श्रीमती सुनंदा के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से भी पूछताछ की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *