जम्मू-कश्मीर में कटरा-ऊधमपुर रेल लाईन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर में दो परियोजनाएं कटरा-उधमपुर रेल सेवा और २४० मेगावाट की उड़ी द्वितीय पनबिजली परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने कटरा से उधमपुर के लिए पहली रेलगाड़ी को रवाना किया गया।

इसका नाम श्रीशक्ति एक्सप्रेस रखा गया है। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा सहित राज्य के सुरक्षा हालात की जानकारी दी गई। उड़ी द्वितीय पनबिजली परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पनबिजली उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इस परियोजना की शुरूआत बारामुला जिले में झेलम नदी पर की गई। इस परियोजना से प्रति वर्ष एक अरब १२ करोड़ यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *