चार किसानों ने आत्महत्या कर ली

तेलंगाना में सूखे की आशंका से कल चार किसानों ने आत्महत्या कर ली। करीमनगर, निज+ामाबाद, अदिलाबाद और खम्मम जिलों के इन किसानों ने कपास बोया था, लेकिन वर्षा न होने की वजह से बीज नहीं उग पाए।

फसल खराब होने से निराश होकर इन किसानों ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश में मानसून की देरी से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दोनों राज्यों के कृषि अधिकारी सूखे की आशंका के मद्देनज+र किसानों के लिए वैकल्पिक योजना तैयार करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दोनों राज्यों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *