असम के ग्वालपाड़ा जिले में आज दुर्घटनावश हुए एक बम विस्फोट में उल्फाके तीन उग्रवादी मारे गए। असम के गृह आयुक्त जी.डी. त्रिपाठी ने बताया किविस्फोट अगिया पुलिस थाने के अंतर्गत मोंगरे गांव में हुआ।
उन्होंने कहाकि उग्रवादी भीड़-भाड़ वाली जगह विस्फोट करने की योजना बना रहे थे, लेकिनउन्होंने जहां पर शरण ली हुई थी उसी घर में दुर्घटनावश बम फट गया। तीनोंउग्रवादियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बम विस्फोट की इस बड़ी घटना के बाद राज्यभर में सुरक्षाबलों को हाई-अलर्टकर दिया गया है। ग्वालपाड़ा जिले में पिछले 10 दिनों में विस्फोट की यहदूसरी घटना है। इससे पहले कृष्णाई में बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौतहो गयी थी। पुलिस को संदेह है कि मारे गए उग्रवादी कृष्णाई विस्फोट मेंशामिल थे। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामदकी है।