रेलवे ने ट्रेनों में खराब खाना परोसने के आरोप में आई आर सी टी सी सहित 9 सेवा प्रदाताओँ पर साढ़े ग्यारह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया
कि पिछले महीने,विभिन्न ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। अधिकारी ने कहा कि 23 जुलाई को कोलकाता राजधानी एक्सप्रैस के खाने में तिलचट्टा पाए जाने के कारण, आईआऱसीटीसी पर एक लाख रूपए का ज़ुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 13 रेलगाड़ियों में भोजन ख़राब पाए गए। रेलवे ने घटिया भोजन परोसे जाने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए,कई ठोस उपाय किए हैं ताकि भोजन की गुणवत्ता बढ़े।