विश्व के विभिन्न भागों में रह रहे केरल के लोग आज तिरू ओणम पर्व परंपरागत उल्लास और उत्साह से मना रहे है। इस अवसर पर केरल के विभिन्न जिलों में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
केरल में फसल कटाई का यह त्यौहार पौराणिक राजा महाबली के वापस आने के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है । राजा महाबली का उनकी प्रजा एक न्यायपूर्ण और परोपकारी शासक के रूप में आदर करती थी । ओणम को एक चमत्कारी शब्द के रूप में भी माना जाता है, जिससे लगभग सभी केरल वासियों की पुरानी स्मृतियां जुडी हैं । ओणम में सभी जाति, धर्म के लोग शामिल होते हैं । कोच्चि से एम स्मीथी की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से प्रियंका अरोड़ा ।