जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा के निकट आज सवेरे चार आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा प्रवक्ता ने आकाशवाणी को बताया कि इस इलाके में आतंकवादियों का सुराग
मिलने पर सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलिया चलाईं। सवेरे दस बजे तक चली मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादी मारे गए। इनके पास से चार ए-के-47 रायफलें और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं।