एन.एस.जी. भारत में आई. एस. आई. एस. आतंकी हमले का जवाब देने के लिए तैयार

राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड – एन.एस.जी. भारत में आई. एस. आई. एस. या अलकायदा के किसी भी संभावित आतंकी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। कल हरियाणा के मानेसर में एन.एस.जी. के 30वें स्‍थापना दिवस समारोह

के अवसर पर एन.एस.जी. के महानिदेशक जयंत नारायण चौधरी ने कहा कि आतंकवादी गुट भारत के कई शहरों में हमला कर सकते हैं। कोई भी आतंक ग्रुप है हम तैयार हैं झंडे लहराने से हमें कोई मतलब नहीं है। जब उनके एक्शन ग्रुप्स आते हैं तब हम एक्शन में जाएंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि अलकायदा भारत पर हमला करने का इरादा घोषित कर चुका है और वह अपने मंसूबों में लश्‍करे तैयबा, आई.एस.आई.एस. और इंडियन मुजाहीद्दीन जैसे आतंकी गुटों को शामिल कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि एन.एस.जी. देश में किसी भी आतंकी खतरे से निपटने के लिए राज्‍यों के आतंकवाद विरोधी पुलिसबलों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *