श्री मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। 60 वर्षीय श्री खट्टर पहली बार करनाल से विधायक निर्वाचित हुए हैं। पंचकुला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी
ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोहर लाल खट्टर पहली बार चुनाव लड़कर करनाल से विधायक बने थे और हरियाणा के सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जैसे कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ने भाग लिया। पहली बार है कि हरियाणा में प्रधानमंत्री राज्य के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आए हैं