राजीव गांधी की आज २२वीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज २२वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन १९९१ में राजीव गांधी आतंकवादियों के हमले में मारे गए थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने नई दिल्ली के वीरभूमि में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी के बलिदान को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *