श्रीलंका में हाई कोर्ट ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में पांच भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों को मौत की सजा सुनाई है। ये पांच भारतीय मछुआरे हैं जिनपर 2012 में मादक पदार्थों की तस्करी
का आरोप लगाया गया था। भारत, श्रीलंका में पांच भारतीय मछुआरों को दिए गए मृत्युदंड के खिलाफ अपील करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूददीन ने कहा कि मछुआरों को निर्दोष साबित करने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जायेगी। विदेश मंत्रालय कोलोंबो में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से कुछ समय से इस मामले को देख रहा है। हम इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने की सोच रहे हैं।