पश्चिम बंगाल पुलिस ने बर्दवान विस्फोट के मुख्य आरोपी साजिद उर्फ शेख रहमतउल्ला को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। बांग्लादेशी नागरिक साजिद आतंकवादी संगठन जमात-उल मुजाहिदीन बंग्लादेश
का चीफ कमांडर है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह अपने संगठन की बर्दवान इकाई का मुखिया भी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दस लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। जाल बिछाकर गिरफ्तार किए गए साजिद के पास से करीब एक लाख रूपये भी बरामद हुए हैं।