नसबंदी ऑपरेशन के बाद आठ महिलाओं की मौत

छत्‍तीसगढ़ में बिलासपुर जिले में लगाए गए सरकारी स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में नसबंदी आपरेशन के बाद आठ महिलाओं की मृत्‍यु हो गई और पचास से अधिक बीमार हो गई। यह शिविर पिछले शनिवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्‍लॉक

में पिंडारी गांव में लगाया गया था। इस शिविर में करीब छह घंटों के दौरान आसपास के चालीस गांवों की 83 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के कुछ घंटों के बाद ही अधिकांश महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। इस समय बिलासपुर के चार अस्‍पतालों में पचास से अधिक महिलाओं का ईलाज चल रहा है। इनमें से 12 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जाती है। मुख्‍यमंत्री डॉ. रमण सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के लिए तीन सदस्‍यीय समिति का भी गठन कर दिया गया है। राज्‍य सरकार ने प्रत्‍येक मृतक के परिजनों को दो लाख रूपये देने की घोषणा की है। मुख्‍यमंत्री ने आज बिलासपुर का दौरा किया और पीडि़त महिलाओं तथा उनके परिजनों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *