संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार को संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है भले ही इसे विपक्ष या किसी अन्य सदस्य ने उठाया हो।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी कालेधन, सूखे और महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा उठाएगी। जो बिल्स अभी भी पेडिंग हैं वो खासकर वूमन रिर्जेवेशन बिल और अल्ट्रासिटीज ऑन एससी एसटीज प्रिवेन्सन का एक बिल था जिसको हम ऑडिनेस के रूप में लाये थे। और ये गर्वमेंट ने उसको लेप्स कर दिया, तो हम यह चाहते हैं कि उसको तत्काल सदन में लाकर उसको पास करवाना चाहिए। शीतकालीन सत्र 23 दिसम्बर तक चलेगा और इसमें 22 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान बीमा कानून संशोधन विधेयक, कोयला खान विशेष प्रावधान विधेयक, अस्सिटिड रिप्रोडक्टिव टेकनॉलाजी रेगूलेशन बिल, श्रम कानून संशोधन विधेयक, रियल एस्टेट विनियमन और विकास बिल जैसे कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जा सकती है।