गुजरात में कल सात और लोगों की स्‍वाइन फ्लू से मृत्‍यु हो गई।

गुजरात में कल सात और लोगों की स्‍वाइन फ्लू से मृत्‍यु हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में जनवरी से अब तक मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 88 हो गई है।पंजाब में स्‍वाइन फ्लू से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता ने बताया कि जांच के लिए गए 82 नमूनों में से 34 में एच वन एन वन वायरस पाये गए। स्‍वाइन फ्लू से जालन्‍धर और अमृतसर में तीन-तीन, मोहाली में दो और फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला तथा पटियाला में एक-एक व्‍यक्‍ति की मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *