श्री नीतीश कुमार आज बिहार के चौथी बार मुख्‍यमंत्री बन गये।

श्री नीतीश कुमार आज बिहार के चौथी बार मुख्‍यमंत्री बन गये। राज्‍यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही तीन महिलाओं समेत जनता दल युनाइटेड के 22 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

 शपथ ग्रहण समारोह में तीन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री-ममता बैनर्जी, तरूण गोगोई, अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी के अलावा जनता दल युनाइटेड के अध्‍यक्ष शरद यादव, कांग्रेस नेता सी पी जोशी और मोतीलाल वोरा और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौडा भी मौजूद थे।

पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी शपथ ग्रहण समारोह के मुख्‍य आकर्षण थे। नीतीश कुमार शपथ लेने के पहले श्री मांझी के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया। नीतीश मंत्रिमंडल में जिनको शामिल किया गया उन्‍होंने भी श्री मांझी से जाकर मुलाकात की। मांझी सरकार के दौरान बर्खास्‍त किए गए मंत्री पी.के.साही और लल्‍लन सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इसके अलावा नीतीश ने उन 20 समर्थकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिन्‍होंने मांझी सरकार से इस्‍तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *