जम्‍मू कश्‍मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन नई सरकार बनायेगा।

भारतीय जनता पार्टी और पी डी पी ने जम्‍मू-कश्‍मीर में नई सरकार बनाने के लिए गठबंधन की घोषणा कर दी है। नई दिल्‍ली में बैठक के बाद भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और पी डी पी नेता महबूबा मुफ्ती ने यह घोषणा की।

श्री शाह ने कहा कि न्‍यूनतम साझा कार्यक्रम पर लगभग सहमति बन गई है और श्री नरेन्‍द्र मोदी तथा पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्‍मद सईद के बीच कुछ दिनों में बैठक होगी और सरकार गठन की तिथि की घोषणा की जायेगी। काफी चर्चा के बाद काफी बैठकों के दौर के बाद एक कॉमन मिनिमन प्रोग्राम पर करीब-करीब सहमति हुई है और कुछ ही दिन में जम्‍मू कश्‍मीर को पीडीपी, बीजेपी एलाइंस की पापुलर गर्वेमेंट्स मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *