आंध्रप्रदेश में तिरूपति के पास हुई मुठभेड़ में कम से कम बीस चन्‍दन तस्‍कर मारे गये।

आंध्रप्रदेश में तिरूपति के निकट चन्‍दन तस्‍करों के साथ पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह कम से कम बीस तस्‍कर मारे गये। उपमुख्‍यमंत्री चिना राजप्‍पा ने बताया कि पुलिस के विशेष कार्यबल ने तस्‍करी की पुख्‍ता सूचना मिलने पर कार्रवाई की। उन्‍होंने बताया कि आज लगभग सौ लोग चन्‍दन के पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे थे। तस्‍करों के हमला करने पर कार्यबल के जवानों ने उन पर गोलियां चलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *