तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भारी बा‍रिश से दस लोगों की मौत।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले चौबीस घंटों के दौरान  भारी बारिश से कम से कम दस लोगों की मृत्यु हो गई है। तेलंगाना में बारिश की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश के कड़प्पा और कुरनूल जिले में पांच लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि तेलंगाना और रायलसीमा में अगले 48 घंटों के दौरान तटीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

तेलंगाना के कई ईलाकों में कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया था, पर कल अचानक तेलंगाना के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने से आम जनजीवन पर असर पड़ा है,  साथ ही आम, मक्का, धान और कपास जैसी फसलों का नुकसान पहुंचने की आशंका है। बारिश और तेज हवाओं के चलने से खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। कई जिलों के निचले इलाके पानी में डूबे गए हैं। अनेक स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं और  बिजली आपूर्ति में भी बाधा पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *