देश में इस वर्ष कमजोर मॉनसून की संभावना है।

देश में इस वर्ष कमजोर मॉनसून की संभावना है। मौसम विभाग ने आज अपने अनुमान को संशोधित कर करते हुए देश के पश्चिमोत्‍तर में 88 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने अप्रैल में औसतन 93 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया था, जो सामान्‍य से कम है। विज्ञान और प्राद्योगिकी मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन ने आज एक समारोह में यह घोषणा करते कहा कि राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, और राजस्‍थान सहित पश्चिमोत्‍तर क्षेत्र में वर्षा कम होगी। वर्षा कम होने से देश के कुछ हिस्‍सों में सूखे जैसी स्थिति बनने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वि‍भिन्‍न मंत्रालयों और विभागों से इस तरह की आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा था। यह थोड़ा एक प्रकार से दुखद भी है कि जो दो महीने पहले हमारी संभावना थी उससे थोड़ा सा मानसून के रेनफाल के कम होने की संभावना की हम आज बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी इस संभावना के संदर्भ में पूरी तरह से अवगत हैं, चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *