हत्याओं में उल्फा का हाथ है।

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने तिनसुकिया में उल्फा उग्रवादियों द्वारा दो नागरिकों की हत्या के बाद केंद्र से और अर्धसैनिक बलों की मांग की है। श्री गोगोई ने कहा कि हत्याओं में उल्फा का हाथ है। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।  मुख्‍यमंत्री ने नागरिकों की हत्या को कायरतापूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। असम के मुख्‍यमंत्री तरूण गोगोई ने पूर्वोत्‍तर में शांति बहाली के लिए म्‍यामार, भूटान और बांग्‍लादेश में उग्रवादी गुटो के सुरक्षित जगहों को ध्‍वस्‍त करने पर बल दिया। श्री गोगोई ने कहा कि असम में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। श्री गोगोई ने दोहराया कि केंद्र और राज्‍य सरकार उग्रवादियों को किसी भी निर्दोष नागरिकों की हत्‍या की अनुमति नहीं देगी। पुलिस के वरिष्‍ठ अधिका‍री स्थिति पर नजर रखने के लिए तिनसुकिया में डेरा डाले हुए हैं। असम के मुख्यमंत्री ने बंगलादेश से घुसपैठ के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सीमा की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल जिम्मेदार है, जो केंद्र के नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *