गुजरात उच्च न्यायालय 2002 के नरोदा पाटिया दंगा मामले की सुनवाई आज से शुरू करेगा। न्यायमूर्ति मोहिन्दर पाल और न्यायमूर्ति आर डी कोठारी की दो सदस्यों की पीठ ने यह जानकारी दी। उच्च न्यायालय में पूर्व मंत्री माया कोडनानी और विश्व हिन्दू परिषद नेता बाबू बजरंगी समेत नरोदा पाटिया दंगों के दोषियों की अपीलों पर अंतिम सुनवाई शुरू की जा चुकी है। इन दंगों में 97 लोग मारे गए थे।