लुईस बर्जर रिश्वत मामले के सिलसिले में अपराध शाखा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत से पूछताछ की

अमरीकी कंपनी लुईस बर्जर रिश्वत मामले के सिलसिले में अपराध शाखा ने कल गोआ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगम्बर कामत से पूछताछ की।  श्री कामत इससे पहले मंगलवार को पूछताछ के लिए नहीं आये थे।

 पूर्व मुख्यमंत्री कामत के साथ इस मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये जलापूर्ति परियोजना के निदेशक ए. वाचासुंदर से भी पूछताछ की गई। अपराध शाखा द्वारा पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कामत ने इस मामले में अपने शामिल होने की बात से इंकार किया। इस मामले में तत्कालीन लोकनिर्माण मंत्री चर्चिल अलेमाओ की दूसरी बार गोआ पुलिस की अपराध शाखा द्वारा पूछताछ की गई। जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी- जे आई सी ए की वित्तीय सहायता की जलापूर्ति सुधार और सीवर लाईन परियोजना की कंसल्टेंसी हासिल करने के लिए अमरीकी कंपनी ने 2010 में कथित रूप से इन मंत्रियों को रिश्वत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *