प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रामचरित मानस की विशेष डिजिटल रिकॉर्डिंग जारी करेंगे। इसे आकाशवाणी ने तैयार किया है। गोस्वामी तुलसी दास की रामचरित मानस भोपाल घराने के प्रख्यात गायकों की आवाज में रिकॉर्ड की गई है और विशेष रूप से हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इसका नियमित प्रसारण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री इस मौके पर कुछ प्रख्यात कलाकारों को भी सम्मानित करेंगे।