बिजली गिरने की घटनाओं में आंध्रप्रदेश में तेईस और ओडिशा में नौ लोगों की मौत।

आंध्र प्रदेश में कल बिजली गिरने की घटनाओं में 23 लोगों की मृत्‍यु हो गई। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के कारण बिजली गिरने के साथसाथ भारी वर्षा भी हुई। मुख्‍यमंत्री एनचंद्रबाबू नायडू ने स्थिति की समीक्षा की है और प्रत्‍येक मृतक के परिजन को चारचार लाख रुपये की अनग्रह राशि देने की घोषणा की है।

उधरओडिशा में भी कल तीन जिलों में बिजली गिरने की अलगअलग घटनाओं में नौ लोगों की मृत्‍यु हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। देवगढ़ जिले में चार लोगों की मृत्‍यु हुई और एक घायल हो गयाजबकि मलकानगिरी जिले में एक परिवार के दो लोग मारे गए और दो अन्‍य घायल हो गए। इसके अलावा नवरंगपुर जिले के कई स्‍थानों पर बिजली गिरने से तीन लोग मारे गए और पांच घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *