डेंगू पीडि़त बच्‍चे की मौत की घटना की मजिस्‍ट्रेट जांच का आदेश दिया।

दिल्‍ली सरकार ने  सात साल के अविनाश राउत की डेंगू से मौत होने की घटना की मजिस्‍ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है। आरोप है कि बच्‍चे को पांच अस्‍पतालों ने अपने यहां भर्ती करने से मना कर दिया था।

हमने मजिस्‍ट्रेट इन्‍कवायरी कल बैठा दी है। मजिस्‍ट्रेट को कहा गया है कि बहुत ही जल्‍दी आप खुद जाकर इन्‍क्‍वायरी करें, सीसीटीवी फुटेज देखें।  सारी इन्‍क्‍वायरी करके जल्‍द से जल्‍द रिपोर्ट दें। कारण क्‍या होता है कि लीगल नोटिस का टाइम है उस नोटिस को तुम कम नहीं कर सकते हैं। मैं यह नहीं कहता कि तुम दो दिन में जवाब दो। तीस दिन है तो तीस दिन तो कहना ही पडेगा इसलिए हमने मजिस्‍ट्रेट इन्‍क्‍वायरी के आदेश दे दिए हैं।

आठ सितंबर को अविनाश की मौत के बाद उसके माता-पिता ने दक्षिणी दिल्‍ली के लाडो सराय में चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली थी।

नगर निगम ने कल बताया है कि 12 सितंबर तक डेंगू के मरीज़ों की संख्या 1 हजार 872 थी और 5 की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *