ओड़िशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर।

ओड़ीशा में आज मलकानगिरी जिले के भेजागुड्डा जंगलों के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं। इनमें से एक छत्‍तीसगढ़ का था।  मारा गया एक माओवादी सुन्‍दर संगठन की दरभा डिवीजन का सदस्‍य था। ओड़ीशा सरकार ने उसे पकड़ने पर पांच लाख रूपये का ईनाम घोषित किया था। मारे गए दो अन्‍य माओवादियों की पहचान की जा रही है।ओड़ीशा में सुंदरगढ़ जिले में सुआरापल्‍ली के पास आज तीसरे पहर एक मिनी ट्रक के पुल से गिर जाने से सात खिलाडि़यों की मृत्‍यु हो गई और दस से ज्‍यादा घायल हो गए। ट्रक में कबड्डी खिलाड़ी सेंधापुरा से धुडीगांव जा रहे थे। बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *